गहलोत व चन्द्रभान ने किये बालाजी के दर्शन

Gehlot-and-Chandraban

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. चन्द्रभान ने सालासर बालाजी के दर्शन कर उनकी पूजा – अर्चना की। मन्दिर में पुजारी परिवार द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मुख्यमंत्री एवं पीसीसी चीफ के द्वारा बालाजी की पूजा-अर्चना करवाई गई। मन्दिर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. चन्द्रभान का स्वागत जिला कांग्रेस अध्यक्ष भंवरलाल पुजारी, हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष विजयकुमार पुजारी, धनराज पुजारी, देवकीनन्दन पुजारी, रविशंकर पुजारी, यशोदानन्दन पुजारी, मनोज पुजारी, नन्दू पुजारी सहित पुजारी परिवार ने किया। मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सालासर बालाजी की प्रतिमा भी भेंट की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here