पतंग प्रतियोगिता में पंतग का विमोचन करते हुये विधायक राजकुमार रिणवां

Kite-Competition

नवयुवक मंडल द्वारा रविवार को पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नाथो तालाब खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रतनगढ विधायक राजकुमार रिणवां थे जबकि अध्यक्षता कांशीराम खेतान ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रामेश्वर भाटी, पार्षद पवन माहेश्वरी, गणेश मंडावरिया , कन्हैयालाल शर्मा थे। अतिथियों ने पतंग का विमोचन कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस मौके पर विधायक राजकुमार रिणवां ने कहा कि भारतीय संस्कृति में हर त्यौहार का अलग अलग महत्व है।

त्यौहार के महत्व के साथ साथ प्रशन्नता , खुशहाली व सुखदता का अनुभव करवाता है। उन्होने कहा कि मकर संक्रांति का त्यौहार दानपुण्य व आनन्द ,भाईचारा , सौहार्द व सूर्य की किरणों से स्वस्थ रहने के लिए मनाया जाता है। पूर्व विधायक रामेश्वर भाटी ने कहा कि 14 वर्ष बाद भगवान श्रीराम वनवास रहकर दुराचार, भ्रष्टाचार के राज्य का परास्त कर रामराज्य की स्थापना की थी।

इस लिए मकर संक्रांति का पर्व पर संकल्प ले दुराचारी, भ्रष्टाचारी का विरोध करते हुये युवा नये समनों को साकार करते हुये स्वामी विवेकानन्द के पद चिन्हों पर चलते हुये आने वाले समय में राम राज्य की स्थापना का समय है। कार्यक्रम में अतिथियों का मदन इंदौरिया, देवीदत्त काछवाल, भीकमचंद, पूर्णानंदन माटोलिया ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर रामनिवास इंदौरिया, पुटिया राजा, पालाराम, फकिरचंद, घनश्याम, मुनेन्द्र जोशी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here