गुजरात जीत पर भाजपाईयों ने चलाये पटाखे, बांटी मिठाईयां

Narendra-Modi

गुजरात में भाजपा के सत्ता में आने से उत्साहित भाजपाईयों ने पटाखे चलाकर व मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया। गुजरात में भाजपा की लगातार चौथी विजय एवं नरेन्द्र मोदी के तिसरी बार मुख्यमंत्री बनने की सम्भावना पर पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल के नेतृत्व एवं वयोवृद्ध भाजपाई रामकुमार दाधीच के सानिध्य में गांधी चौक में पटाखे चलाकर एवं मिठाईयां बांटकर जीत की खुशियां मनाई गई।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष डा. विजयराम शर्मा, पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मप्रकाश शर्मा, वैद्य भंवरलाल शर्मा, भंवरलाल गिलाण, हेमराज माली, शैलेन्द्र लाटा, अमरचन्द भाटी, अंजनीकुमार रांकावत, पार्षद पवन महेश्वरी, मनीष गोठडिय़ा, सिराज खां, विकास त्रिवेदी, नीलम गंगवाल, सांवरमल अग्रवाल, सीताराम सामरिया, आई. सी. जैन, गिरीश महाराज, पार्षद हाकम अली खां, नन्दलाल घासोलिया, गंगाधर लाखन, मदनलाल सैन, छात्रसंघ अध्यक्ष हितेश जाखड़, गणेश मण्डावरिया, एड. बादल सोनीवाल, अनिल माटोलिया, नानूराम मोयल, सत्यप्रकाश सोनी सहित अनेक भाजपाई उपस्थित थे।

इसी प्रकार गुजरात में भाजपा की जीत पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक रामेश्वर भाटी के नेतृत्व में खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष जंवरीमल बागड़ी, देहात अध्यक्ष गणपतराम डोगीवाल, सुभाष पारीक, तनसुख प्रजापत, नटवरलाल छापरवाल, आबिद अली खिची, इन्द्रचन्द सोनी, प्रकाश भार्गव, रेखाराम बावरी, संजय आर्य, आलोक शर्मा, भागीरथ करवा, अनिल घासोलिया, हरिप्रसाद मुरड़ाकिया, प्रदीप दर्जी, मोहनलाल प्रजापत, पवन पारीक आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी राजेन्द्र गिडिय़ा ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here