गैंगरेप के दोषियों को फांसी देने की मांग

Gangrapeदिल्ली के गैंगरेप प्रकरण की गुंज शुक्रवार को सुजानगढ़ में भी सुनाई दी। पूर्व विधायक रामेश्वर भाटी के नेतृत्व में सैंकड़ों युवकों एवं युवतियों ने गांधी चौक से पैदल मार्च कर उपखण्ड कार्यालय पंहूचकर उपखण्ड अधिकारी फतेह मोहम्मद खान को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। गांधी चौक से रवाना हुई रैली कस्बे के प्रमुख मार्गों से गगनभेदी नारे लगाते हुए उपखण्ड कार्यालय पंहूची। जहां पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर पीडि़ता को जल्द न्याय एवं दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की।

सुजानगढ़ युवा शक्ति के तत्वाधान में आयोजित रैली में भवदीप भाटी, सुरेन्द्र भार्गव, हाजी शम्सूद्दीन स्नेही, किसान नेता इलियास खां, प्रकाश भार्गव, शेरसिंह भाटी, धनराज आर्य, प्रतापसिंह, अनिल माटोलिया, श्रवण पारीक, राजूसिंह भाटी, पूर्व पार्षद तनसुख प्रजापत सहित कन्या महाविद्यालय की छात्राओं सहित अनेक लोग शामिल थे।

इसी प्रकार प्रेरणा संस्थान मंत्री यशोदा माटोलिया के नेतृत्व में सन्तोष जांगीड़, मोनिका जांगीड़, शांतिदेवी प्रजापत, डिम्पल शर्मा, आशा शर्मा, भावना ओस्तवाल, खुशी शर्मा, कंचन शर्मा, सरोज लाटा, कौशल्या शर्मा, नीता शर्मा, टिवंकल जांगीड़, प्रेमलता बागड़ा, सुमन, ममता, सरिता, संगीता, राजू, तनुजा आदि महिलाओं ने राष्ट्रपति के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दिल्ली गैंगरेप के दोषियों को फांसी से भी खतरनाक सजा देने की एवं महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

8 COMMENTS

  1. aur fast track aadalat ka start karke in per aankush lagya jaye, taki esa aarop bar bar nahi ho, gangreep ke logo ko fansi bhi kam h.

  2. esa baar baar me nahi hona chahiye , sarkaar ko jaldi hi esa kanoon lana chaihiye jo ki in per bhari pade , aur aage se esa kaam nahi kare , bus ,texi, and other vahno me black film (kale sishe ) hatakar in per kathore se kathore karyvahi ki jani chahiye

  3. yah sirf delhi me hi nahi hota , humare rajasthan me bhi gengreep hota h, itni baat h ki yah thoda open ho gaya islea pura india hil gaya h, humare rajasthan me bhi hota h, sarkaar ko iske liye kannon bananker in per thos karyvahi karne ki karpa kare , nahi to gangreep nahi rukenge , sarkkaar ko chetna padega aur ese gangreep ko rokna padega………..

  4. humare rajashtan ko bhi gengreep ke khilap mukt banana hoga , tabhi rajasthan ko no1 per laya ja sakega …………………..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here