मोहनदास जी श्राद्ध का हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

सिद्धपीठ सालासर धाम में बाबा मोहनदास जी महाराज के श्राद्ध का प्रसाद हजारों भक्तों ने अपार श्रद्धा के साथ ग्रहण किया। मोहनदास जी श्राद्ध पर मन्दिर को मनमोहक रूप से सजाया गया। श्राद्ध का प्रसाद ग्रहण करने के लिए सुजानगढ़ तहसील एवं आस-पास की तहसीलों के गांवों के हजारों महिलायें एवं पुरूष अपने परिवारजनों के साथ सालासर पंहूचे। बालाजी के दर्शन कर प्रसाद से अपने तृप्त कर मन में अपार श्रद्धा भाव लिये श्रद्धालु बाबा के जयकारे लगा रहे थे। इस कार्य को सफल बनाने के रविशंकर पुजारी, विजयकुमार पुजारी, यशोदानन्दन पुजारी, धर्मवीर पुजारी, मांगीलाल पुजारी, हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष सांवरमल पुजारी, देवकीनन्दन पुजारी, सुरेश पुजारी, हीरालाल पुजारी, प्रकाश पुजारी, श्रीराम पुजारी, मनोज पुजारी, महेश पुजारी, इन्द्रचन्द खण्डेलवाल, मैनेजर जीतमल शर्मा, किरोड़ीमल शर्मा सहित अनेक बालाजी के भक्त श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here