मौसम, सुजानगढ़

इन्द्र देव को प्रसन्न करने के लिए पुजा अर्चना

शहर में इन्द्र देव को प्रसन्न करने के लिए भाजपा के अध्यक्ष जंवरीमल बागड़ी के नेतृत्व में मांडेता स्थित भोमियाजी महाराज की पुजा अर्चना की गई। पूर्व विधायक रामेश्वर भाटी की अगवाई में नगर पार्षद प्रदीप दर्जी, मनोज पारीक, तनसुख प्रजापत, सुभाष पारीक, प्रकाश भार्गव ने भोमिया जी महाराज की पुजा अर्चना कर ध्वजा चढाई। जंवरीमल बागड़ी के नेतृत्व में भागीरथ करवा, अनिल घासोलिया, हरिप्रसाद दाधीच, पवन पारीक, अनिल शर्मा, सुरजाराम पंवार, राजेन्द्र गिडिय़ा ने ढोल, नगारो के साथ जयकारे लगाते हुए वर्षा होने की मनोकामना की। बागड़ी ने बताया इस वर्ष बरसात कम होने के कारण शहर के लोगो के सामने पीने के पानी की भंयकर समस्या आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *