कृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया

कस्बें में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। गोविन्ददेवी के मंदिर सहित शहरभर के मंदिरो में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिरो में दिनभर अलग-अलग रूपो में भगवान की झांकियां सजाई गई। लोगो ने भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पुजा अर्चना कर अभिषेक किया गया। इसी प्रकार मांडेता स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में कृष्ण जन्मोत्सव पर्व मनाया। छात्राओं ने भजन कन्हैया यमुना में डर लागे रे, भर लादे घड़लो प्रस्तुत किया। प्रधानाध्यापक हंसराज तंवर ने कानुड़ो कानुड़ो म्हारो नटखटियों भजन प्रस्तुत कर श्रीकृष्ण भगवान के उपदेशो पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर श्रीराम देव, गुलाब, मनीष, सरोज, कमलेश, श्रवण, राजेश, ओमप्रकाश पंवार उपस्थित थे। सभी छात्र-छात्राओं को प्रसाद व फल वितरिक किए गए। कार्यक्रम का संचालन राजेश जांगीड़ ने किया।

इसी प्रकार रामगोपाल गाड़ोदिया आदर्श विद्या मंदिर में कृष्ण बनो प्रतियोगिता का आयोजन यंग्स क्लब के सचिव गिरधर शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर गिरधर शर्मा ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के उपदेश सदैव प्रासंगिक रहेगे। मुख्य अतिथि अनिता सैनी ने विद्यार्थियो को कड़ी मेहनत करके लक्ष्य अर्जित करने का आह्वान किया। कृष्ण बनो प्रतियोगिता में प्रियांश सोनी प्रथम, रूचिका प्रजापत द्वितीय, आर्यन जोशी तृतीय रहे। विजेताओं को अतिथियो से पुरस्कृत किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सीताराम रिणवां, गोविन्द जोशी, देवकीनन्द दाधीच, सिद्धार्थ लाटा , प्राचार्य जीतेन्द्र सिह भदौरिया सहित अनेक शिक्षक व अभिभावक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here