ईदगाह मस्जिद परिसर में ईद की नमाज अदा करते हुए

कस्बें में साम्प्रदायिक सौहार्द व भाईचारे का त्यौहार इदुल फितर हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। ईदगाह मस्जिद सहित आठ स्थानो पर ईद की नमाज अदा की गई। तकिया हजरत बदरूद्दीन शाह में काजी अलताफ अहमद, छीपो की मस्जिद में मौलाना अब्दुल अहद, मस्जिद मुहम्मदी अहले हदीस में मौलाना शरीफ अंसारी, मस्जिद लीलगरान में हाफिज हैदर अली, बिसायतीयों की मस्जिद में मौलाना जावेद अख्तर , मक्का मस्जिद में मौलाना शमीम अहमद रिज्वी, मदरसा कायमखानी में मौलाना जरीफ अहमद ने नमाज अदा करवा कर खुत्बा पढा। ईदुल फितर का मुख्य आयोजन ईदगाह मस्जिद में हुआ। मस्जिद इमाम जुबैर आलम ने ईद का महत्व बताते हुए कहा कि यह त्यौहार रोजे रखने व रमजान शरीफ में इबादत के लिए अल्लाह ताअला द्वारा अपने बंदो को दिया जाने वाला ईनाम है। शहर काजी मो1 आरीफ ने तरीका ए नमाज बयान किया। हाफिजोकारी मो. अकरम ने नमाज पढाई तथा खुत्बा सुनाया।

सामुहिक रूप से मुल्क में अमनो अमान, भाईचारा, तरक्की व यकजहती के लिए दुआ की गई। नमाजियों ने हाथ मिलाकार व गले मिलकर मुसाफा व मुआनका करके नबी ए करीम की सुन्नत अदा की। इस अवसर पर पूर्व शिक्षामंत्री व विधायक मा.भंवरलाल मेघवाल , पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल , कांगे्रस के जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी, पूर्व प्रधान पुसाराम गोदारा, राधेश्याम अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष डॉ. विजयराज शर्मा, प्रदीप तोदी, इदरीगश गौरी, रामावतार शर्मा, गुलाम सद्दीक भाटी, पालिका उपाध्यक्ष सैयद गौरी, हाजी शम्सुदीन स्नेही, बुद्धिप्रकाश सोनी, पूर्व चैयरमैन ब्रह्मप्रकाश शर्मा, उपखण्ड अधिकारी मूलचंद लूणिया, उपपुलिस अधीक्षक नितेश आर्य, थानाप्रभारी रामप्रताप विश्रोई, अब्दुल शबूर , बजरंग सैन, नरसामराम फलवाडिय़ा, हाजी गुलाम रसूल, अगवान, लाल मोहम्मद चौपदार, हीरूखां ठेकेदार, रामनारायण प्रजापत, पार्षद गणेश मण्डावरिया, पार्षद बाबूलाल कुलदीप, श्रीराम भामा, सिकन्दर अली खिलजी, बाबूलाल दुगड़, तिलोकचंद , महेश पारीक, मनोज पारीक सहित हजारो लोगो ने एक दुसरे को मुबारकबाद दी। इसी प्रकार छापर रोड़ स्थित मो. आरीफ, अनवर खां हासमखानी, सौकत खां, विजय मांडिया, अनिल पारीक, प्रकाश मिस्त्री, यूनस खां दौलतखानी, आकूब गोपालपुरिया, बिलाल ईयारा वाले ने ईद हर्षोल्लास पूर्वक मनाई। एक दुसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here