सुजानगढ में हुई बरसात

शुक्रवार दोपहर को मौसम का मिजाज बदला, अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट आई। शुक्रवार दोपहर बाद में आकाश में काले बादल छाए ओर थोड़ी देर बाद ही तेज हवाओं के साथ आधे घण्टे तक लगातार बारिश हुई जिससे सड़को पर पानी एकत्रित हो गया। वही दुसरी ओर लम्बी प्रतिक्षा के बाद क्षेत्र में हुई बारिश से किसानो के चेहरे खिले। छोटे-छोटे बच्चो ने बारिश नाहकर बरसात का आनन्द लिया। ग्रामीणो ने बताया कि बुआई गई फसलो के लिए थोड़ी बरसात भी फसलो के लिए संजीवनी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here