संतोष व्यास को राजस्थान लेखिका साहित्य सम्मान समारोह में सम्मानित किया

स्थानीय सोनादेवी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या संतोष व्यास को राजस्थान लेखिका साहित्य संस्थान जयपुर द्वारा पन्द्रहवें सम्मान समारोह में कर्मश्री सम्मान, प्रशस्ति पत्र, शॉल ओढाकर सम्मानित किया। श्रीमति संतोष व्यास को साक्षरता अभियान द्वारा ग्रामीण महिलाओं की समस्याओं को सुनना और उसे दूर करने का प्रयास करना तथा शिक्षा द्वारा बालिकाओं का सही मार्गदर्शन एवं कई सांस्कृतिक कार्यक्रम देकर समाज एवं शिक्षा में उल्लेखनीय सेवांए के लिए सम्मान किया गया है। इस अवसर महाविद्यालय स्टाफ के सभी सदस्यों ने व्यास का माल्यार्पण कर बधाई दी। श्रीमति संतोष व्यास ने कहा कि मैं मेरी अन्तिम श्वास तक सक्रिय रहकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा उत्पीडऩ से बचाने का सफल प्रयास करती रहूगी।

1 COMMENT

  1. आप को यह सूचित. किया जाता हैै कि सुजानगढ. में पढऩे वाली सोना दे वी सेठिया के पहले बैच. की वीना भरतवाल. अब. चौहान
    को राजस्थान लेखिका साहित्य संस्थान ने अपनाअध्यक्ष. बनाया है आप सब. के आशीर्वाद. का परिणाम. है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here