अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अमीन पठान का स्वागत


भारतीय जनता पार्टी के अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अमीन पठान के सुजानगढ़ आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामा होटल में जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष पठान ने कहा कि तीन साल के कांग्रेस शासन से जनता त्रस्त हो चूकी है। कांग्रेस ने अपने शासन में अल्प संख्यकों के लिए कुछ भी नहीं किया है। जबकि वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने प्रदेश के मदरसों में कम्प्यूटर, पैराटीचर लगाने सहित अनेक कार्य किये। पठान ने उपस्थितजनों से पार्टी की रीति-नीति आमजन तक पंहूचाने का आह्वान किया।

प्रदेशाध्यक्ष पठान के साथ अल्पसंख्यक मोर्चा के जयपुर ग्रामीण के महामंत्री जंग बहादूर पठान तथा झूंझनू जिला उपाध्यक्ष जाकिर झूंझनूवाला भी थे। अतिथियों का स्वागत जिला महामंत्री बुद्धिप्रकाश सोनी, जिला उपाध्यक्ष यशोदा माटोलिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुलोचना सहारण, अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष युसुफ गौरी, आयुर्वेद प्रकोष्ठ प्रदेश मंत्री वैद्य भंवरलाल शर्मा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सदस्य शाकिर खान बेसवा, पूर्व पार्षद अब्दूल सबूर बेहलीम, पार्षद हाकम अली खां, पूर्व प्रदेश मंत्री बीदासर के जुल्फीकार रिणीवाल, पार्षद गणेश मण्डावरिया, सुफी सुलतान, खुशीराम चान्दरा, साबिर कुरैशी उर्फ मेजर, अब्दूल हक सब्जीफरोश, कमल दाधीच, अयूब काजी उर्फ मुकेश, लियाकत खां, मुराद खां,गुलाम नबी खिलजी ने माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र लाटा ने किया। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष अमीन पठान ने महेश माली के आवास पर जाकर भाजयुमो अध्यक्ष हेमराज माली और उनके परिजनों को सांत्वना दी।

4 COMMENTS

Leave a Reply to parvezkhan Cancel reply

Please enter your comment!
Please enter your name here