राज्यपाल शिवराज पाटिल ने की बालाजी की पूजा-अर्चना

राज्यपाल शिवराज पाटिल ने शुक्रवार को सालासर पंहूचकर बालाजी महाराज की पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्घि व खुशहाली की कामना की। मन्दिर में राज्यपाल पाटिल करीब आधे घंटे तक रूके और उन्होने बालाजी के दर्शन कर शीश नवाकर बाबा का आर्शीवाद लिया। इससे पूर्व सालासर आगमन पर सम्भागीय आयुक्त आलोक गुप्ता, बीकानेर रेंज के आई.जी. टी. गुईटे, जिला कलेक्टर विकास एस. भाले, पुलिस अधीक्षक एस एन खींची, एडीएम सत्तार खान, उपखण्ड अधिकारी चिमन लाल मीणा, एएसपी अनिल कयाल, पूर्व जिला प्रमुख भंवरलाल पुजारी, जिप सदस्य पूसाराम गोदारा, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप तोदी, गौशाला अध्यक्ष रविशंकर पुजारी, जितेन्द्र पुजारी ने गुलदस्ते भेंटकर राज्यपाल शिवराज पाटिल का स्वागत किया।

राजस्थान पुलिस के जवानों ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मन्दिर पंहूचने पर देवकीनंदन पुजारी, महावीर प्रसाद पुजारी, विजय कुमार पुजारी, कोषाध्यक्ष देवकीनंदन पुजारी, बसंत पुजारी, नेमनारायण पुजारी, सुरेश पुजारी, विष्णु पुजारी, रविशंकर पुजारी, भंवरलाल पुजारी एवं मांगीलाल पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ राज्यपाल पाटिल से पूजा-अर्चना करवाई। पुजारी जयदीप एवं अनिल ने शॉल ओढाकर व बालाजी की तस्वीर व धार्मिक साहित्य भेंट कर राज्यपाल पाटिल का सम्मान किया।

इस मौके पर संभागीय आयुक्त आलोक गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक टी. गुईटे, जिला कलक्टर विकास एस भाले, एसपी एस एन खींची, एडीएम सत्तार खान, एएसपी अनिल कयाल, हनुमान सेवा समिति के मैनेजर जीतमल शर्मा, किरोड़ी मल शर्मा, पूर्व जिला प्रमुख भंवर लाल पुजारी, पूर्व प्रधान पूसाराम गोदारा, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप तोदी, एसडीएम चिमन लाल मीणा, रतनगढ़ उपखण्ड अधिकारी राजपालसिंह, सरदारशहर सीआई इस्लाम खान, तहसीलदार महेन्द्रसिंह चौधरी, सार्वजनिक निर्माण विभाग के एस. राठौड़, एम.पी. सिंह, किशोरसिंह, पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य, थानाप्रभारी सत्येन्द्र कुमार सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here