भंवरलाल पुजारी के जिलाध्यक्ष बनने पर पूरे जिले में दौड़ी खुशी की लहर

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. चन्द्रभान द्वारा चूरू जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर सालासर के भंवरलाल पुजारी की नियुक्ति की घोषणा के साथ ही जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। पुजारी के जिलाध्यक्ष बनने की खुशी में जिले की सभी तहसीलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पटाखे छोड़कर एवं मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया गया।

पुजारी की नियुक्ति पर जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव राहूल गांधी, प्रदेश प्रभारी एवं राष्टीय महासिचव मुकुल वासनिक, सहप्रभारी अरूण यादव, प्रदेशाध्यक्ष डा. चन्द्रभान, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केन्द्रीय मंत्री डा. सी.पी. जोशी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पुजारी ने कांग्रेस के सच्चे सिपाही की तरह काम करने तथा जिले के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में में कार्य करने एवं सबको साथ लेकर केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं कार्यक्रमों को आम जन तक पंहूचाने का संकल्प लिया।

पुजारी ने जिला कांग्रेस के सांगठनिक ढ़ांचे के मजबूत करने के संकल्प के साथ राष्ट्रीय एवं प्रदेश के सभी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए जिले के निवर्तमान अध्यक्ष एवं चूरू विधायक हाजी मकबूल मण्डेलिया, पूर्व शिक्षा मंत्री एवं सुजानगढ़ विधायक मा. भंवरलाल मेघवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष जयदेवप्रसाद इन्दौरिया, पूर्व विधायक पं. भंवरलाल शर्मा, राज्यसभा सांसद नरेन्द्र बुडानिया, राज्यसभा सांसद अश्कअली टाक, जिला प्रमुख कौशल्या पुनियां, पूर्व संसदीय सचिव इन्द्रसिंह पुनियां, नन्दलाल पुनियां, रफीक मण्डेलिया, पूर्व विधायक डा. चन्द्रशेखर बैद, पूर्व मंत्री हमीदा बेगम, बीसूका उपाध्यक्ष आशाराम सैनी, जिप सदस्य पूसाराम गोदारा, सुजानगढ़ प्रधान नानीदेवी गोदारा, रणजीत सातड़ा, रतनगढ़ प्रधान सन्तोष तालणियां, मनोहरीदेवी, विमला पुनिया, गोविन्द महनसरिया, तारादेवी जोशी, सुनीता पारीक, मेघराज सांखला, सुरजाराम ढ़ाका सहित सभी जिला परिषद सदस्यों, प्रदेश एवं जिला कांग्रेस के सदस्यों, पार्टी के सभी अग्रिम संगठनों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों एवं समस्त कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here