सीए की परीक्षा पास कर सुजानगढ़ का नाम पुरे देश में रोशन कर दिया

by Zishaan Bhati February 13, 2012 6:22 pm 3 comments

सुजानगढ़ के एक छात्र जिसके स्पाइनल कार्ड में गड़बड़ी हैं जिसके कारण वो चल फिर नहीं सकता फिर भी सीए की परीक्षा वो भी अछे अंको से पास कर सुजानगढ़ का नाम पुरे देश में रोशन कर दिया हैं । सुजानगढ़ के नया बाजार में रहने वाला लाटा परिवार जो अब आदर्श कॉलोनी धनबाद में शिवप्रकाश लाटा अपनी पत्नी सरिता लाटा और अपने बच्चो के साथ रह रहा हैं ।

लाटा जी का छोटा बेटा ऋषि जिसके हाथ-पैर जन्म से ही काम नहीं करते हैं उसे कुछ भी काम करने के लिए सहारे की जरुरत होती हैं लेकिन उसने अपनी इन सभी कमियों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया ।  ऋषि ने अपने बुलंद होंसले और अपनी प्रतिभा के बल पर प्रथम बार में ही सीए की परीक्षा पास कर ली । ऋषि ने परीक्षा में राईटर का सहारा लिया था ।

ऋषि अपने स्कूल के दिनों में भी हमेशा 80 % से अधिक अंक प्राप्त किये हैं । आईसीएआइ धनबाद बेंच वर्ष 2010 में 168 छात्रो में से 11 को सफलता मिली थी जिसमे ऋषि दुसरे स्थान पर था । ऋषि की इच्छा थी की वो सीए बने और देश की सेवा करे और उसने अपनी लगन और कड़ी मेहनत से ये मुकाम हासिल कर लिया हैं ।

3 Comments

Leave a Reply