पर्यटन मंत्री बीना काक ने दिया अभ्यारण्य के साथ छापर के विकास का आश्वासन

प्रदेश की वन एंव पर्यटन मंत्री बीना काक अपने दो दिवसीय दौरे पर गुरूवार को छापर पंहूची। छापर पंहूचने पर वन एवं पर्यटन मंत्री बीना काक का छापर नगरपालिका अध्यक्षा सुनीता पारीक ने प्रतिनिधिमण्डल के साथ नगरपालिका परिसर में स्वागत किया। नगरपालिका अध्यक्षा सुनीता पारीक ने वन एवं पर्यटन मंत्री बीना काक को प्रतीक चिन्ह के रूप में कृष्ण मृगों की प्रतिमा भेंट की। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सुनीता पारीक की अगुवाई में पार्षदों ने पर्यटन मंत्री को ज्ञापन सौंपकर अभ्यारण्य के विकास के साथ-साथ पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए छापर कस्बे के सौंदर्यकरण के लिए एक करोड़ रूपये के विशेष पैँकेज की मांग की।

जिस पर पर्यटन मंत्री बीना काक ने मुख्यमंत्री से वार्ता कर विशेष बजट दिलवाने का प्रयास करने का आश्वासन दिया। नगरपालिका परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए वन एवं पर्यटन मंत्री बीना काक ने कहा कि ताल छापर कृष्ण मृग अभयारण्य के साथ-साथ आस पास के क्षेत्र का भी विकास होना जरूरी है और इसके लिए मैं मुख्यमंत्री से वार्ता कर आपको विशेष बजट दिलाने का प्रयास करूंगी।

नगरपालिकाध्यक्षा सुनीता पारीक की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में पार्षद कन्हैयालाल मेघवाल, श्याम मोहन परिहार, भीकमचन्द, रजनी सोनी, युकां अध्यक्ष मनोज सोनी, श्यामसुन्दर पारीक, ईश्वरप्रसाद सोनी ने माला पहनाकर पर्यटन मंत्री बीना काक का स्वागत किया। इस अवसर पर किसान प्रकोष्ठ के रामेश्वरलाल बेनीवाल ने पर्यटन मंत्री को हिरणों से किसानों की फसलों का नुकसान होने की जानकारी दी ।  इसके बाद वन मंत्री काक कृष्ण मृग अभयारण्य में पहुंची जहां पर उपखण्ड अधिकारी चिमनलाल मीणा, तहसीलदार महेन्द्रसिंह चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक नितेश आर्य, प्रधान मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक ए सी चौबे, मुख्य वन संभागीय संरक्षक ए एस गुरु, वन संरक्षक बीकानेर उदय शंकर, चूरू डी एफ ओ घनश्याम शर्मा,  डी एफ ओ बीकानेर अरूण सक्कसेना, पी. एन. एम. मनफूल सिंह झाझडिय़ा, डी. एफ. ओ. गंगानगर आसु सिंह, डी. एफ. ओ. छतरगढ पोकरमल सहित छापर वन अधिकारी सूरत सिंह पूनिया, जगदीश व भंवरलाल सहित अनेक अधिकारी गण उपस्थित थे।  छापर वन अधिकारी सूरतसिंह पुनिया ने वन एवं पर्यटन मंत्री बीना काक को अभ्यारण्य के बारे में जानकारी दी।

संभागीय वन अधिकारियों की बैठक आज

वन एंव पर्यटन मंत्री बीना काक सुक्रवार को प्रात: 11 बजे अभ्यारण्य के रेस्ट हाऊस में नव विभाग के संभागीय अधिकारीयों की बैठक लेंगी। उक्त जानकारी काक के पीए दीपक ने दी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here