त्रिशला पब्लिक स्कुल में क्रिसमस डे के उपलक्ष में रेड डे मनाया गया
स्थानीय नया बास स्थित त्रिशला पब्लिक स्कुल में क्रिसमस डे के उपलक्ष में रेड डे मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए शाला प्रधान आनन्दसिंह शेखावत ने लाल रंग से क्रिसमस के सम्बन्ध पर प्रकाश डाला। शेखावत ने क्रिसमस के त्यौंहार के बारे में बच्चों को जानकारी दी। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पी.डी. स्मृति मंच के जिला अध्यक्ष गोपाल सोनी ने बच्चों को नव वर्ष एवं क्रिसमस की शुभकामनायें दी। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्क्रतिरक प्रस्तुतियां दी।
शाला के विष्णु सुरेका , शुभम झंवर, मोहित बंसल, मोनीलेक शर्मा, मनीषा करवा, प्रियल जैन, राहुल तापडिय़ा, जयश्री शर्मा, कीर्ति जैन, प्रीति कपूर एवं अनेक बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का समापन करते हुए विद्यालय की शुभांगी पाण्ड्या व वैशाली सी. जी. ने आने वाले वर्ष में विद्यार्थियों को आयु, स्वास्थ्य एवं बेहतर अध्ययन की शुभकामनायें दी।
