भाजपा नेता अटलबिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस

by Zishaan Bhati December 26, 2011 10:07 pm 0 comments

 पूर्व प्रधानमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अटलबिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस स्थानीय गांधी बस्ती स्थित महिला मोर्चा कार्यालय में भाजपा जिला उपाध्यक्ष यशोदा माटोलिया के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष यशोदा माटोलिया ने कहा की अटलबिहारी वाजपेयी भारत ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व के सर्वमान्य नेता है।

उनके प्रधानमंत्रीत्व काल में देश ने परमाणु परीक्षण कर विश्व में अपने परमाणु शक्ति सम्पन्न होने का शंखनाद किया तथा अमेरिका सहित अन्य परमाणु सम्पन्न देशों द्वारा लगाई गई पाबन्दियों के बावजूद देश को विकास के पथ पर अग्रसर किया। माटोलिया ने कहा कि अटलबिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के माध्यम से देश में सुदूर बसे गांव और ढ़ाणियों को सडक़ों से जोडऩे का अभिनव कार्य किया तथा दिल्ली, कोलकता, मुम्बई और चैन्नई को जोडऩे के लिए स्वर्णिम चर्तुभुज योजना को परिणीति प्रदान की।

वाजपेयी के शासन में देश विकास के पथ पर तीव्र गति से अग्रसर था। माटोलिया ने कहा की वाजपेयी ने  देश की सभी नदियों को जोडक़र बाढ़ और अकाल जैसी समस्याओं का स्थाई समाधान करने का स्वप्न देखा था व इसकी कार्ययोजना भी तैयार की थी। लेकिन उनके बाद आई कांग्रेस नेतृत्व वाली युपीए सरकार ने उस योजना को ठण्डे बस्ते में डाल दिया। अगर उस योजना की क्रीयान्विति हो जाती तो देश की जनता को सदा सर्वदा के बाढ़ और अकाल जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आयुर्वेद प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री वैद्य भंवरलाल शर्मा ने अटलबिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर चन्द्रप्रभा सोनी, सन्तोष शर्मा, सरोज शर्मा सहित अनेक महिला एवं पुरूष उपस्थित थे। बैठक का संचालन शिवशंकर शर्मा ने किया।

Leave a Reply