झाँकियो का समापन

प्रजापिता ब्रमाकुमारी के सानिध्य में मनाये जाने वाले नवरात्री महोत्सव के अवसर पर चेतन्य देवियों की झांकी समारोह का समापन गत रात्रि को हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता एस आई इलिहास खां ने की इस अवसर पर झाँकियो का संजीव प्रदर्शन किया गया।

जिसमे माँ दुर्गा,माँ सरस्वती,माँ गंगा,शिव व कृष्ण कन्हेया की झाँकियो को देखने के लिए जनसमूह उमड़ा। शिक्षाविद नन्दंसिंह रूहेला ने ब्रमाकुमारी के उधेश्य पर प्रकाश डाला बीके सुप्रभा ने कहा की जब मृत्यु होती है तो मृत्यु से डरना नहीं चाहिए।

इसी प्रकार सोमवार की रात्रि को भी झांकिया के दर्शन कानपुरी आश्रम के महंत स्वामी कानपुरी उपखंड अधिकारी सी.एल.मीणा ने भी देवियों की झाँकियो के दर्शन किये।

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here