सुजानगढ़ में धूमधाम से बनाई ईद

बुधवार को ईदुल फितर का पर्व मनाया गया। ईदगाह मस्जिद, तकिया ईदगाह, मक्की मस्जिद, मुहम्मदी मस्जिद व मदीना मस्जिद विसायतियान सहित पांच स्थानों पर नमाजे ईद में हजारों मुस्लिम शरीक हुए। शहर काजी मोहम्मद आरिफ ने नमाजे-ईदुल फितर का तरीका बताया। हाफिज मुहम्मद अकरम द्वारा नमाज अदा कराई गई। इस दौरान शिक्षा मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल, पूर्व खनिज राज्य मंत्री खेमाराम मेघवाल, पालिकाध्यक्ष विजयराज शर्मा, जिला परिषद्ï सदस्य पूसाराम गोदारा सहित अनेक जन प्रतिनिधियों ने मुस्लिमजनों को ईद की मुबारक बाद दी।इस मोके पर सभी मुस्लिम लोगो ने नमाज पड़ी सभी लोग आपस में गले लग कर ईद की मुबारकबाद दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here