कांग्रेस ने चुनाव प्रचार में पकड़ी तेजी

August 13, 2010 9:23 pm 5 comments

सुजानगढ़ : नगरपालिका चुनावों को लेकर कांग्रेस का चुनाव प्रचार अभियान तेजी के साथ सघन होता जा रहा है। शिक्षामंत्री मा. भंवरलाल मेघवाल के सानिध्य में किये जा रहे जनसम्पर्क अभियान के तहत आयोजित नुक्कड़ सभाओं में सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ रही है। शिक्षा मंत्री मा. भंवरलाल मेघवाल ने अध्यक्ष पद के उम्मीदवार प्रदीप तोदी तथा वार्ड प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित सभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनता को कड़ी से कड़ी मिलाकर सरकार व शासन के साथ जुड़ना होगा तभी विकास के नये आयाम स्थापित होंगे। जनसम्पर्क के दौरान जि. प. सदस्य पूसाराम गोदारा, मो. इदरीश गौरी, हाजी गुलाम सद्दीक छींपा, रामवतार शर्मा, सुरजाराम ढाका, मुन्नालाल बिजारणियाँ, सरला पाण्डे सहित कई अनेक नेता व कार्यकर्ता साथ थे।

5 Comments

Leave a Reply