भाजपा चुनावी कार्यालय का उदघाटन

सुजानगढ़ : लाडनूँ बाई पास रोड़ पर स्थित दाधीच समिति भवन में भाजपा के चुनावी कार्यालय का उदघाटन पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, पूर्व विधायक रामेश्वरलाल भाटी की उपस्थिति में किया गया। कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनावी मुकाबले को जीते। भाजपा के कार्यकर्ता अगर तन मन से चुनाव में लगेंगे तो हराने वाला कोई नहीं है। पूर्व विधायक रामेश्वर भाटी ने कहा कि कि वार्ड पार्षद के प्रत्याशी अपने वोट के साथ-साथ जनता से चैयरमैन का वोट भी माँगे ताकि बोर्ड और अध्यक्ष दोनों भाजपा के ही बने। नगरपालिका के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ. विजयराज शर्मा ने कहा कि मैं निश्चित रूप से कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान रखते हुए पार्टी के कार्यकर्ता की तरह कार्य करूँगा। भाजपा जिन्दाबाद के नारों के बीच डॉ. शर्मा का कार्यक्रम में भव्य स्वागत किया गया तथा फूलमालाओं से लाद दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here