बारिश से मौसम हुआ सुहावना

by Nitin Sharma July 28, 2010 8:13 pm 0 comments

सुजानगढ़ : श्रावण मास के प्रारम्भ होते ही सुजानगढ़ पर इन्द्रदेव प्रसन्न होते नजर आ रहे है। पिछले तीन दिनों से रोजाना दोपहर चार-पाँच बजे के लगभग धीरे-धीरे बरसात शुरू हो जाती है। बुधवार को बुँदा-बाँदी से शुरू हुई बरसात कुछ ही देर में जमकर शुरू हो गयी। लगभग आधे घण्टे तक बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। लेकिन पानी निकासी की व्यवस्था सही नहीं होने की वजह से गाँधी चौक, नया बास, नलिया बास, बागड़ा बास इत्यादि स्थानों पर पानी के तालाब बन गये। बाजार में पानी इकटठा होने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply