पंचायत की बैठक में व्यवधान डालने का मामला दर्ज

by Nitin Sharma July 2, 2010 4:56 pm 0 comments

सुजानगढ़ : वृत के साण्डवा थाने में पंचायत की बैठक में व्यवधान पैदा करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार साण्डवा ग्राम पंचायत के सरपंच गोपालकृष्ण शर्मा ने रिर्पोट दी कि गांव के ही श्रवणसिंह, रेवन्तनाथ, देवरावलसिंह, सुरेन्द्रसिंह ने बदमाशी की नियत से पंचायत भवन में प्रवेशकर वहाँ चल रही ग्राम पंचायत की बैठक में व्यवधान पैदा किया तथा अभ्रद गालियाँ निकाली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

Leave a Reply