कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण की गई

by Nitin Sharma June 19, 2010 11:06 pm 0 comments

सुजानगढ.: भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित प्रकोष्ठ की स्थानीय इकाई की बैठक मोर्चा अध्यक्ष गंगाधर लाखन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं से नये सदस्य जोङने का आह्वान करते हुए मोर्चा अध्यक्ष गंगाधर लाखन ने कहा कि कांग्रेस के शासन में आमजन आहत और परेशान है। लाखन ने कहा कि कांग्रेस की केन्द्र और प्रदेश दोनों जगह सरकार होने के बाद भी आम जनता परेशान है। पानी के लिए महिलाओं को दर-दर भटकना पङता है। आठ-दस दिनों से पेयजल की सप्लाई होती है, वह भी कुछ देर के लिए। जिससे एक दिन का काम नहीं चल सकता। इस तरह ही नरेगा में भी धांधली का आरोप लगाते हुए मोर्चा के उपाध्यक्ष सुनील सियोता ने कहा कि शहरी क्षेत्र में शुरू की गई महानरेगा योजना के तहत दलित बस्तियों में कोई भी कार्य नहीं किया गया है। बैठक में काँग्रेस सरकार की नीतियों से नाराज लोकेश सियोता, मुकेश गोयल,  विश्वनाथ, एड. बादल सोनीवाल आदि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में भगवानाराम खटीक, कालूराम तेजस्वी, दिलीप धवल, प्रेमराज, गणेश, रामस्वरूप, राधेश्याम गोयल, सुरेश बारवासा उपस्थित थे।

Leave a Reply