चौधरी चरणसिंह जयन्ती के उपलक्ष में श्रद्धाजंलि सभा आयोजित हुई

सुजानगढ.: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह जयन्ति के उपलक्ष में चूरू जिला भारतीय किसान यूनियन व राजस्था किसान यूनियन के संयुक्त तत्वाधान में एक श्रद्धान्जलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। भारतीय समाज में व्याप्त हिंसा, साम्प्रदायिकता और जातीवाद का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा यदि किसान चौधरी चरण सिंह के सुझाये मार्ग से भटक कर भ्रष्ट राजनेताओं के जाल में फंस गया तो देश का पूरा किसान वर्ग अवनति के गर्त में चला जायेगा। सभी ने किसान एकता व जागृति पर बल दिया। सभा में अध्यक्ष भीम सिंह आर्य प्रदेश मंत्री इलियास खाँ हरीसिंह जानूँ खजसिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।


Source : Thar TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here