भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष कुरैसी का निधन

बीदासर : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष व पूर्व पालिका उपाध्यक्ष, सक्कूर खाँ कुरैसी का आज प्रात: बीकानेर में हृदयगती रूकजाने से निधन हो गया। निधन की खबर दूरभाष से मिलते ही कस्बे में शोक की लहर छा गई।
उनकी अंतिम यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई इदगाह पहुँची। जहाँ उनको दफना दिया गया। अन्तिम यात्रा में कस्बे के विभिन्न पार्टियों की पदाधिकारी जन प्रतिनिधि सहित मुस्लिम समाज के सैकङों लोग सामिल हुए। कुरैशी 75 वर्ष के थे तथा दो पत्नियों का भरा पूरा परिवार छोङ कर गये है। उनके निधन पर मीना बाजार पूरा बन्द रहा।

Source: Thar TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here